खरसियारायगढ़

एन एच 49सड़क के भूमि से अवैध कब्ज़ाधारी होंगे बेदख़ल…

एन एच 49के अतिक्रमण को हटाने ग्रामवासियों ने दिया खरसिया एसडीएम को ज्ञापन

राजस्व अमला से अधिग्रहण कर सड़क किनारे के भूमि भवन को राष्ट्रीय राज मार्ग 49 ने लिए अभी कुछ ही दिन हुए हैं एन एच के जिम्मेदार अधिकारी ने ऑफ कैमरा बताएं कि राजस्व विभाग हमें खाली करा हमारी भूमि राजस्व विभाग से देगे तब कुछ कर पाएंगे सड़क किनारे छोटे ठेले गुम्टीयो को हमने हटाने के एवज़ में मुवावजे दिया है मुवावजे मिलते ही पुन: एन एच 49किनारे और पूर्व से अधिक जगह पक्के निर्माण करा लिया…

बात हो रहा है खरसिया के ग्राम चपले के राष्ट्रीय राजमार्ग 49, नया हॉस्पिटल चौक के आस-पास 100 फ़ीट के अंदर स्थित अतिक्रमण को हटाने ग्रामवासियों ने दिया खरसिया एसडीएम को ज्ञापन दिए

पलगड़ा खरसिया विकास के अलावा रायगढ़ के मध्य सड़क के किनारे राष्ट्रीय राज मार्ग में अवैध कब्ज़ा धडले से जारी है जिम्मेदार अधिकारी द्वारा एन एच 49 की भूमि पर अवैध कब्ज़ा को मौन स्वीकृति देना राहगीरों के जान पर बन आ रहा है

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि ग्राम पंचायत चपले के नया अस्पताल चौक पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के संकरा होने व राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में सटे हुए दुकानों के अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रहा है।

मंत्री और कलेक्टर के नाम पर खरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा ज्ञापन

अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर चपले के ग्रामीणों ने मंत्री और कलेक्टर के नाम पर खरसिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा है

अतिक्रमण नही हटेगा तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन

वही ग्रामीणों ने कहा है कि अगर राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में सटे हुए दुकानों के अतिक्रमण तय समय सीमा में नही हटेंगे तो चपले ग्रामवासियों व महिला समूहों के द्वारा 08 नवंबर को चक्का जाम कर, धरना प्रदर्शन किया जाएगा…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!