खरसिया कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन

खरसिया कांग्रेसियों

ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अजीत जोगी का पुतला दहन किए

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से लोक निर्माण विश्राम गृह के पास पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और अजीत जोगी का पुतला दहन किया गया। झाडूराम गबेल अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) खरसिया के प्रतिनिधी मनोज गबेल ने बताया कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र की हत्या की है। इसलिए प्रदेश भर में कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों का पुतला दहन किया है।

उन्होंने बताया कि मंतूराम के बयान, नान घोटाले से संबंधित मामले सहित दर्जनों ऐसे मामले हैं जिन पर अब पर्दा हट रहा है।दोनों ही पूर्व मुख्यमंत्रियों की ओर से इन मामलों में संलिप्तता दिख रही है। इसलिए कांग्रेसियों ने सभी ब्लाकों में पुतला दहन किया है।


खरसिया ब्लॉक कांग्रेस शहर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा, मनोज गबेल, हितेन्द्र मोदी, राम शर्मा, हरिशंकर दर्शन, राजेश अग्रवाल, सुनील शर्मा, रामकिशुन आदित्य, गोपाल शर्मा, नीरज पटेल, प्रिंस सलूजा, विक्कल अग्रवाल, शमशाद हुसैन, राजेन्द्र लालू राठौर, रिपुसुदन पांडेय, भेसज़ यादव, बृजेश राठौर, डलिस पांडेय, विक्रम सहगल, राजेश्वर राठौर, शैलेश शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमशाद हुसैन रिपु पांडे बृजेश राठौर भेषज यादव महाराज मकरी धर्मेन्द्र चौहान, श्याम सहिस, विनय राठौर, टंकेश्वर राठौर, संदीप दया, रवि, संतोष राठौर, भुनेश्वर पांडेय, रामकुमार, डमरू, धरम साहू, चंदू राठौर, झाडूराम धर्मा, रेशम गबेल, समुंदर गवेल, युवराज जायसवाल, निखिल सिन्हा, सत्तार खान आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन में उपस्थिती रहा ।




