
रायगढ़ । राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान अंतर्गत 31 जनवरी 2021 (रविवार) को उत्साहपूर्ण माहौल में सफलता पुर्वक प्रारंभ हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभाटा के प्रागंण में हुआ है। देश एवं प्रदेश से पोलियो की बीमारी को पूर्ण-रूपेण समाप्त करने के लिए इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ रायगढ़ विधायक प्रकाष नायक एवं महापौर श्रीमती जानकी काटजू के कर कमलों से नौनिहालों को 2 बूंद पोलियो वैक्सीन पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर मूख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केसरी, डॉ. बी. पी. पटेल जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ टी. जी. कुलवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.के. टोण्डर, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भावना महलवार, डॉ. योगेष पटेल नोडल आर.बी.एस.के., डॉ. राजेष मिश्रा, जिला सलाहकार आर.एम.एन.सी.एच., डॉ काकोली पटनायक चिकित्सा अधिकारी, डॉ. राकेष कुमार वर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, चोलेष्वर सिंह पटेल, के.पी. गोस्वामी, राघवेन्द्र बोहिदार, हलधर यादव, पंकज मिश्र, सुनील पटेल, एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर रामभाटा के समस्त स्टॉफ, स्वास्थ्य कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी 2021 एवं 01 तथा 02 फरवरी 2021 के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ. एस. एन. केसरी के मार्ग-दर्शन में कार्यक्रम की सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की गई थी। राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान अंतर्गत रायगढ़ जिले में 0 से 5 वर्ष आयु समूह के 176731 (अनुमानित) बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंद खुराक पिलायी जानी है। जिसमें 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को ’’दो बूंद जिन्दगी की’’ पोलियो ड्राप पिलाने हेतु जिले में कुल 1882 बूथ, 25 ट्रांजिट टीम, 15 मेला बाजार स्थल एवं 19 मोबाईल दल, 1941 कुल दलों की संख्या है, जिसमें कुल 4303 सदस्य एवं 443 पर्यवेक्षक इस कार्य में संलग्न रहेंगे।

डॉ. बी. पी. पटेल जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी 2021 एवं 01 तथा 02 फरवरी 2021 को आयोजित किया जाना है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी ग्रामों में कोटवारों द्वारा मुनादी कराई गई है, शिक्षकों से स्कूलों में छात्रों के माध्यम से प्रचार -प्रसार किया गया एवं पूरे जिले में प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर एवं बैनर लगाया गया है, तथा माईक द्वारा पूरे जिले में प्रचार प्रसार करते हुए अभिभावकों से अपील की जा रही है कि पोलियो बूथ में जाकर अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवावें।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानीनों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रथम दिवस बूथ पर एवं द्वितीय व तृतीय दिवस में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों वैक्सीन पिलाई जावेगी एवं विभिन्न स्वयंसेवी एवं समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा रूचि लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष योगदान दिया जा रहा है। षहरी क्षेत्र में समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं एवं आगंनवाडी, मितानिनों को प्रषिक्षित किया गया है, एवं सुनिष्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा छूटने न पाये तथा हाई रिस्क एरिया के बच्चों को विषेष ध्यान देते हुए पोलियो की दवा अवश्य पिलवावें।



