
रायगढ़।रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत 59 वनोपज सहकारी समितियों में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 95 प्रतिशत तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। यहां की 19 समितियों में लक्ष्य से अधिक तेन्दूपत्ता मानक बोरा का संग्रहण हो चुका है। धरमजयगढ़ विकासखण्ड की वनोपज समितियों में इस वर्ष 82 हजार 500 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण के लक्ष्य के विरूद्ध 78 हजार 547 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकांे कुल भुगतान योग्य राशि 31 करोड़ 41 लाख 90 हजार 420 रूपए है। इसका संग्रहण 46 हजार 063 तेन्दूपत्ता संग्राहकों द्वारा किया गया है।
इसके अलावा लक्ष्य के विरूद्ध धरमजयगढ़ वनोपज सहकारी यूनियन की समिति धरमजयगढ़ में 103.98 प्रतिशत, नागदरहा में 102.32 प्रतिशत, पोटिया में 101.60 प्रतिशत, रेरूमा में 102.96 प्रतिशत, जबगा में 100 प्रतिशत से अधिक, हाटी में 105.20 प्रतिशत, कुडेकेला में 101.45 प्रतिशत, बेहरामार में 101.77 प्रतिशत, सेमीपाली 103.46 प्रतिशत, छाल में 106.76 प्रतिशत, कटईपाली में 100 प्रतिशत से अधिक, कमरई में 108 प्रतिशत, लैलूंगा में 101 प्रतिशत से अधिक, पहाड़लुडेग में 103.94 प्रतिशत तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।




