छत्तीसगढ़

तेज गरज चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे…

सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार तीनों दिन के शाम 4-5 बजे की बीच बारिश हो रही है। बुधवार को भी तेज गरज चमक के साथ झमाझम वर्षा होने के बाद उमस भरे गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।

दो सप्ताह पहले एक माह तक बारिश रुक रुक कर हुई थी, कम बारिश होने से धान फसलों के पौधों का विकास प्रभावित हो गया था। फसलों को बचाने के लिए ट्यूबवेल,नहर सहित अन्य व्यवस्था से सिंचाई करनी पड़ रही थी. ऐसे में फसलों का विकास प्रभावित होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे मुरझा गए थे और रुठे मानसून को मनाने के लिए तरह तरह की जतन किया जाने लगा था।एक दो स्थानों पर इंद्रदेव की अनुष्ठान कर पूजा अर्चना किया गया। वही दूसरे सावन महीने में कम बारिश और तेज धूप व उमस भरे माहौल से धान फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे थे ऐसे में दो सप्ताह पहले अच्छी बारिश हुई थी और पिछले सोमवार से लगातार तीन दिन तक रोज शाम को झमाझम वर्षा हो रही है। इससे सूखती फसलों में जान आ गई है और किसानों के मुरझा चेहरे खिलने लगे वही लगातार बारिश की नमी से तापमान में गिरावट आ गया है और उमस भरे गर्मी से क्षेत्र के रहवासियों ने राहत मिला है।

बीते दिनों से लगातार बारिश होने से फसलों को संजीवनी दे दी है। एक माह तक बारिश थम सी गई थी। हालांकि मौजूदा समय में किसानों की चिंता दूर हो गया और अब फसलों के लिए दो – तीन बार सिंचाई की जरुरत पड़ेगा।

झुलसा, तनाछेदक जैसी बीमारी कम होंगी

रक्सापाली के युवा किसान मितेश कुमार नायक का कहना है कि लगातार बारिश के बाद उमस भरे गर्मी शांत हुआ है। इससे धान में होने वाले बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। क्योंकि ज्यादातर बीमारी तेज धूप व गर्मी के कारण लगता है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!