ख़बरें जरा हटकरजांजगीर

हिन्द सेना के प्रदेश महामंत्री बने अजीत पाण्डेय

हिन्द सेना के प्रदेश महामंत्री बने अजीत पाण्डेय

देशहित के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रियता एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए राष्ट्रहित में समर्पित हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ पल्लवी शुक्ला जी की अनुशंसा पर चन्द्रपुर (बालपुर) निवासी अजीत पाण्डेय को *छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग प्रदेश महामंत्री* पद पर नियुक्त किया गया है!
अजीत पाण्डेय हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री मुकुटधर पाण्डेय के प्रपौत्र है। वे स्वयं साहित्य सेवा में लगे रहते है एवं माँ सरस्वती के आशीष से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विभिन्न माध्यमो से अपनी सेवा दे रहे है। साथ ही विभिन्न सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए स्वतंत्र पत्रकारिता के साथ साथ “भैयाजी.कॉम” का संचालन भी कर रहे है। आल इंडिया मीडिया असोसिएशन के सक्रिय सदस्य होने के साथ साथ आने दम पर राजनीतिक पकड़ भी रखते है।
वही धार्मिक सरोकारों को निभाते नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री गोपाल जी महाप्रभु मन्दिर एवं माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर न्यास के न्यासी है एवं चंद्रहासिनी विद्यापीठ के संचालन समिति के सदस्य भी है। सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न कार्यो की अग्रणी संस्था पद्मश्री मुकुटधर पाण्डेय स्मृति सेवा समिति के अध्यक्ष है । जिसके माध्यम से कोरोना लॉक डाउन के विषम परिस्थिति में साथियो सहित हजारो घर लौटते श्रमिको को भोजन पानी आदि की व्यवस्था की । विभन्न बाढ़ आपदा आदि विषम परिस्तिथियों में शासन प्रशासन का हाथ बटाते है वही प्रति वर्ष 10वी , 12 वी टॉप टेन के छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन साथ साथ विभिन्न आयोजनों में सहभागिता निभाते है।

ऐसे राजनीतिक, साहित्यिक और सामाजिक परख के अजीत पाण्डेय के हिन्द सेना के प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन में मजबूती के साथ साथ सामाजिक परिवेश में कसावट देखी जायेगी। हिन्द सेना एवं समाज के सभी सभ्रांत लोगो की शुभकामनाये पाण्डेय के साथ है….

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!