छत्तीसगढ़
पुरानी रंजिश में नग्न कर की गई बेरहमी से पिटाई — पिता की मौत,बेटा गंभीर घायल…

डभरा। मीडिया को मिली जानकारी अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के बगरेल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि 9 लोगों ने एक पिता और उसके बेटे को नग्न कर लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने नामजद 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
प्राथमिक जांच-पड़ताल में सामने आया है कि यह हमला पुरानी आपसी रंजिश के चलते किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।




