खरसिया

क्वारेंटाइन सेंटर में गाली गलौच करने पर हुई कार्यवाही …

प्राथमिक शाला भवन को क्वारेंटाइन सेंटर बनाये जाने का अनुचित तरीके से विरोध…

(फाईल फोटो-सचिव)

क्वारेंटाइन सेंटर में गाली गलौच करने पर हुई कार्यवाही …

थाना भूपदेवपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत रक्सापाली में प्राथमिक शाला भवन को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है । प्राथमिक शाला भवन को क्वारेंटाइन सेंटर बनाये जाने को लेकर गांव का हेमंत महिलाने दिनांक 15.05.2020 को गाली गलौच कर रहा था जिसे पंच, सरपंच व सचिव समझाये थे । उसी दिन आर डी साहू जनपद पंचायत CEO खरसिया द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया जा रहा था । उसी समय हेंमत महिलाने क्वारेंटाइन सेंटर में आकर गांव के पंच, सरपंच, सचिव, कोटवार को गाली गलौच करने लगा । सचिव सुरेन्द साहू निवासी लोढाझर द्वारा इसकी लिखित शिकायत थाना भूपदेवपुर में किया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध धारा 186,294,506 IPC के तहत कार्यवाही की गई है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!