रायगढ़

अनुपस्थित रहने वाले 21 शिक्षकों को शो-काज नोटिस

लगातार अनुपस्थित रहने वाले 21 शिक्षकों को शो-काज नोटिस

रायगढ़, 6 मार्च2020/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के निर्देश पर विगत तीन माह से अधिक अवधि से बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने शो-काज नोटिस जारी किया है। निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद व समाधानकारक जवाब नहीं मिलने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों में बरमकेला विकासखण्ड के मा.शा.बोरे के शिक्षक एलबी रूपराम पटेल,खरसिया विकासखण्ड के प्रा.शा.नवागांव के सहा.शि.एल.बी.श्रवण कुमार सिदार एवं प्रा.शा.मुरा के सहा.शिक्षक पंचायत नरेन्द्र कुमार सिदार,तमनार विकासखण्ड के प्रा.शा.बांधापाली के प्रधान पाठक जन्सन सुधीर तिग्गा एवं हाईस्कूल कुंजेमुरा के व्याख्याता एल.बी. रमेश सिंह पैकरा विगत तीन माह से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। इसी तरह विकासखण्ड धरमजयगढ़ के सहा.शि.एल.बी.में प्रा.शा.सिघींझाप के दिलचंद राठिया, प्रा.शा.सिरडाही के डमरूधर राठिया, प्रा.शा.पुटूकछार के तरूण कुमार खेेस्स, प्रा.शा.सलखेता के देवाशिष सिंह एवं मा.शा.इंचपारा के शम्भूनाथ राठिया एवं पा.शा.बांसझोर के सहा.शि.नैनसिंह राठिया, लैलूंगा विकासखण्ड के मा.शाला झारआमा के प्रधान पाठक तोरण साय पैंकरा एवं प्रा.शा.डोंगाभौना के सहा.शि.पंचायत कंचन सिंह राठिया, सारंगढ़ विकासखण्ड के शा.उ.मा.वि.कोसीर के सहा.शि.विज्ञान अतुल कश्यप, प्रा.शा.जवाहर नगर के सहा.शि.पंचायत प्रहलाद पटेल, प्रा.शा.खम्हारपाली के सहा.शि.पंचायत सुरेश किसान, प्रा.शा.लीमभांठा के सहा.शि.पंचायत भगवन प्रसाद कंवर एवं प्रा.शा.जशपुर के सहा.शि.पंचायत श्रीमती संगीता वारे, रायगढ़ विकासखण्ड के प्रा.शा.कलगामुड़ा के सहा.शि.एल.बी.श्रीमती पूजा अग्रवाल एवं शा.उ.मा.वि.नंदेली के व्याख्याता रामदयाल सिदार तथा विकासखण्ड पुसौर के शा.उ.मा.वि.जतरी के व्याख्याता पंचायत श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!