रायगढ़

गुरूदेव काश्यप पुरस्कार 02 अक्टूबर को, पत्रकारों की सभा में हुआ निर्णय

गुरूदेव काश्यप पुरस्कार 2 अक्टूबर को, पत्रकारों की सभा में हुआ निर्णय

रमेश नैय्यर, जयशंकर निरव, गोमती साय, एसपी व कलेक्टर के आतिथ्य में
राम चन्द शर्मा @ रायगढ़। राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात रायगढ़ के मूर्धन्य पत्रकार स्व. गुरूदेव काश्यप स्मृति पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन 2 अक्टूबर को पालिटेक्निक ऑडिटोरियम में संपन्न होने जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि शहर के नामचीन पत्रकार स्व. गुरूदेव काश्यप की स्मृति में शहर के सभी पत्रकारों के द्वारा उनके नाम पर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। शनिवार को हुई पत्रकारों की बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर को शानदार तरीके से स्व. गुरूदेव काश्यप स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा, पूर्व में हुई घोषणा के आधार पर पुरस्कार के लिये आई हुई लेखन प्रविष्टियों में से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारिता के आधार पर पृथक-पृथक प्रथम पुरस्कार व नगद राशि प्रदान की जायेगी। साथ ही साथ प्रविष्टियों में लेखन हेतु विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार भी 10 से अधिक संख्या में प्रदान किये जायेंगे। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी एवं रमेश अग्रवाल एवं गुरूदेव जी के पारिवारिक सदस्य निरज झा, रैलु चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के ख्यातिलब्ध पत्रकार रमेश नैय्यर मुख्य अतिथि एवं जयशंकर निरव कार्यक्रम अध्यक्ष, रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय, जिला कलेक्टर यशवंत कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, जिला प्रेस एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार रोशनलाल अग्रवाल, उदयराम थवाईत गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पुरस्कार प्रदान करेंगे। ज्ञात हो कि स्व. गुरूदेव काश्यप राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध पत्रकार रहे हैं, जो अनेक प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित अखबारों के संपादक रहे, साथ ही रायगढ़ संदेश समाचार पत्र के संस्थापक रहे, उनकी लेखनी का लोहा पत्रकारिता क्षेत्र के दिग्गज भी स्वीकार करते थे। पिछले वर्ष उनके देहांत के पश्चात् जिले के पत्रकारों ने स्व. गुरूदेव काश्यप के नाम पर स्मृति पुरस्कार आरंभ करने का निर्णय लिया जिसके तहत 2 अक्टूबर को दोपहर 11.30 बजे से स्थानीय पॉलीटेक्निक ऑडिटोरियम में उक्त कार्यक्रम आरंभ होगा। संयोजक रामचन्द्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय आदि ने जिले की पत्रकारिता के सुनहरे हस्ताक्षर के रूप में होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के सभी सामाजिक संस्थाओं, खेल संस्थाओं, सभी पत्रकार साथीगण, राजनीतिज्ञों आदि से अपील की है कि इस कार्यक्रम में पहुंचकर जिले की गरिमा को बढ़ाने में अपना योगदान दें।
शनिवार को हुई पंचायती धर्मशाला की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, रमेश अग्रवाल, रैलु चौबे, अनिल पाण्डेय, नीरज झा, विनय पाण्डेय, कमल शर्मा, सुनील नामदेव, रंजीत कुमार, सुदीप मंडल, टिल्लू शर्मा, राजा खान, हर्ष अग्रवाल, अभिषेक उपाध्याय, संजय साहनी, यशवंत खेडुलकर, भूपेन्द्र राजपूत, विजयंत खेडुलकर, दीपेश अग्रवाल तथा सहमति देने वालों में अनुपम द्विवेदी, प्रेम नारायण मौर्य, प्रवीण त्रिपाठी, हरेराम तिवारी, अमित शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, लोकेन्द्र सिंह, संतोष साहू, संतोष पुरूषवानी, सत्यजीत घोष, सुरजीत कौर, गोपाल नायक, विष्णु शर्मा, हर्षा चौबे, विपीन राय, अमित मौर्य, नरेन्द्र कश्यप, विवेक श्रीवास्तव, निलेश मिश्रा, मनोज देवांगन, हिरादास बैरागी, आलोक पाण्डेय, अखिलेश पुरोहित, प्रभात साहू, प्रकाश थवाईत, कृष्णा मिश्रा, शमशाद अहमद आदि सभी पत्रकारगण शामिल रहे। सभी ने कार्यक्रम के शानदार रूप से सफल रहने की उम्मीद जताई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!