खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

✽ शोक समाचार ✽

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़ को गहरा दुःख — पंचराम यादव की पूज्य माता जी का शिवलोक गमन

खरसिया।अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, जिला रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष एवं संकुल हालाहुली के पूर्व शैक्षिक समन्वयक पंचराम यादव जी की पूज्य माता श्रीमती सेत मति यादव जी का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे ग्राम हालाहुली खरसिया निवासी थीं।

इस दुःखद समाचार से सम्पूर्ण शिक्षाजगत, यादव समाज, एवं क्षेत्रीय जनसमुदाय में शोक की लहर व्याप्त है। सभी ने इस घटना को एक अपूरणीय व्यक्तिगत व सामाजिक क्षति के रूप में व्यक्त किया है।

दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार
🕯️ दिनांक: 19 जुलाई 2025, शनिवार
🕘 समय: प्रातः 9:00 बजे
📍 स्थान: गृह ग्राम – हालाहुली (खरसिया)

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायगढ़, समस्त शिक्षकगण,सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं परिजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति: शांति: शांति:


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!