
बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी

रायगढ़। वनमंडलाधिकारी रायगढ़ डॉ.प्रणय मिश्रा ने आगामी मानसून 15 जून से 30 सितम्बर तक प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण हेतु हाथी सहायता केन्द्र को बाढ़ नियंत्रण कक्ष निर्धारित किया है। जिसमें वनपरिक्षेत्राधिकारी घरघोड़ा तरूण तिवारी एवं वन परिक्षेत्राधिकारी खरसिया गोकुल यादव को बाढ़ नियंत्रण प्रभारी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी हाथी सहायता केन्द्र रायगढ़ लक्ष्मण राम पैंकरा को बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी बनाया गया है।




