छत्तीसगढ़रायगढ़

प्रदूषण को लेकर कलेक्टर के कड़े तेवर…फिर भी स्कूल प्रांगण में फ्लाईएश का ढेर…

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गत दिवस परिवहन, माइनिंग एवं पर्यावरण विभाग को संयुक्त टीम बना कर जिले में अवैध फ्लाईऐश वाहन के डंपिंग एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने परिवहन के दौरान नियम का पालन नही करने वाले वाहनों का फोटोग्राफ एवं शिकायत मैसेज भेजने के लिए पर्यावरण अधिकारी को व्हाट्सअप नंबर जारी करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया था। व्हाट्सअप हेल्प लाईन नंबर पर मिली शिकायत के आधार पर पर्यावरण विभाग द्वारा 3 उद्योगों के 7 वाहनों पर 1500 रुपये प्रतिटन की दर से क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी अंकुश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाईऐश वॉट्सअप हेल्प लाईन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर संंबंधित अपवहनकर्ता उद्योगों पर कार्यवाही की गई है। जिसमें उद्योग मेसर्स जे.एस.डब्ल्यू.इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड, ग्राम-नहरपाली, रायगढ़ के 1 वाहन पर, मेसर्स एनटीपीसी लिमिटेड, लारा सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट, ग्राम-लारा, तहसील-पुसौर के 3 वाहनों पर एवं मेसर्स एस.के.एस.पॉवर जनरेशन (छत्तीसगढ़)लिमिटेड, ग्राम-बिंजकोट, तह-खरसिया के 3 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

इसी प्रकार मेसर्स आर.के.एम.पॉवरजेन प्रा.लि.ग्राम-उच्चपिण्डा, तहसील-डभरा, जिला-सक्ती पर क्षतिपूर्ति अधिरोपित करने हेतु क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया गया है। साथ ही मेसर्स जे.एस.डब्ल्यू.इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड, ग्राम-नहरपाली, जिला-रायगढ़, लारा सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट, ग्राम-लारा, तहसील-पुसौर को फ्लाईऐश परिवहन एवं अपवहन व्यवस्था में सुधार हेतु नोटिस जारी किया गया है।

केला बाड़ी के आस-पास उद्योग घरानों के अपशिष्ट का ढेर

खरसिया बरगढ़ के मध्य एनएच 49 में देर रात में जिम्मेदार अधिकारी के संज्ञान में होने के उपरांत अवैध फ्लाईएश बेखौफ जारी है मीडिया कर्मियों को देखते ही जिम्मेदार अधिकारी हटाने कि बातें करते नज़र आते परन्तु फ्लाईएश दिन दुनी रात चौगुनी के तर्ज़ पर नासूर होते चला जा रहा ।

जैमुरा स्कूल प्रांगण के आस-पास फ्लाईएश का ढेर…

आक्शन होने वाले कम्पनी का फ्लाईएश उठाव में ठेकेदारो अधिक रुचि लेकर उठा जोरों पर जिम्मेदार अधिकारी करें तो करें क्या ?

यकीन न हो तो खरसिया के जैमुरा स्कूल,छोटे देवगांव के शासकीय भूमि पर ढेर हो रहे स्थल से हो आइए आपको शिकायत और शिकवा नहीं रह जाएगा किस कदर बेखौफ होकर फ्लाईएश का खेल खेला जा रहा …

चपले टेमटेमा के आस-पास के उद्योग घराने द्वारा माण्ड नदी के तटीय गांव के हक हिस्से की पानी को छिनते हुए अपने औद्योगिक मुनाफे के लिए दोहन करते चला जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी के जिम्मेदारी में बड़ी झोल के वजह से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बढ़ते चला जा रहा है…

इसी तरह हेल्प लाईन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल,रायगढ़ द्वारा संज्ञान लेते हुए ऐसे वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!