
रायगढ़।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछार के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों का सात दिवसीय विशेष शिविर जिसमें नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम को लेकर के चलाई जा रही अभियान का आयोजन ग्राम टायंग में दिनांक 3 जनवरी 2024 से 9 जनवरी 2024 तक आयोजित है जिसमें आज प्रातः योग के साथ शुरुआत कर स्वास्थ कार्यक्रम एवं डाक्टर क्षितिज पटेल,कु.खुशबू चंद्राकर के द्वारा सभी स्वयं सेवकों व ग्रामीण जनों का स्वास्थ परिक्षण किया गया।
उक्त अवसर पर पी.सी.बघेल प्राचार्य शा.उ.मा.वि.कछार,राम कुमार पटेल प्रधान पाठक शा.पू.मा.शा.जैमुरा, संत राम पटेल प्रधान पाठक शा.पू.मा.शा.कछार,कार्यक्रम अधिकारी हरिशंकर पटेल एवं समस्त स्टाफ रघुनंदन पटेल,धनेश्वर पटेल, उपस्थिति रहे, रामकुमार पटेल जीने अपने उद्बोधन में नशा से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और नशा मुक्त रहने आसन तरीका बच्चों को बताये।




