छत्तीसगढ़

खेत में काम कर रहे किसान की गाज से हुई मौत

रायगढ़. चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुरदा में धान की फसल पर दवा छिड़काव कर रहा मजदूर की आकाशीय गाज की चपेट में आकर मौत हो गई है। मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनोज यादव पिता स्व. बीते यादव (33वर्ष) ग्राम गुड़गहन थाना जूटमिल पुलिस चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। मनोज अपने परिचित कोटवार सादराम महंत की कोटवारी भूमि 11 एकड़ 70 डिसमिल कुकुरदा के खेत मे काम करने गया था। इस बीच खेत में दवा छिड़काव करने के दौरान दोपहर 2.30 बजे के आसपास अचानक मौसम में बदलाव आन के साथ तेज बारिश के साथ आकाशीय गड़गड़ाहट होने लगी और आकाशीय गाज गिरने से मनोज इसकी चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बताया जा रहा है कि बारिश होने के चलते मनोज महुआ पेड़ के नीचे खड़ा था। इस घटना को देखकर वहां मौजूद सालिक राम ने तत्काल अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ ग्रामीणों को मौके पर एकत्रित किया और घटना की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं शनिवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!