देश /विदेश

अभिनेत्री खुशबू सुंदरः DMK, कांग्रेस के बाद भाजपा में, एक दशक और तीन दल

नई दिल्लीः दक्षिण भारत की मशहूर स्टार, अभिनेत्री और प्रोड्यूसर खुशबू सुंदर ने भाजपा ज्वाइन कर ली। एक दशक के अंदर तीन दल में शामिल हुईं। कांग्रेस प्रवक्ता से इस्तीफा देने से पहले खुशबू डीएमके,कांग्रेस के बाद भाजपा में शामिल हो गईं।

खुशबू सुंदर ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। साउथ भारत में कई एक्टर राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। पूर्व सीएम के करुणानिधि के बाद जयललिता भी फिल्मी दुनिया में काम कर चुके थे। 2021 में तमिलनाडु में चुनाव है। दिल्ली में बीजेपी हेडक्वार्टर में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। एक दशक के राजनीतिक करियर में खुशबू सुंदर का ये तीसरा सियासी ठिकाना है।

अभिनय में कई मुकाम हासिल कर चुकी खुशबू 2010 में डीएमके (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम) में शामिल हुई थीं। उस वक्त डीएमके की कमान एम. करुणानिधि के पास था। जो खुद एक एक्टर रह चुके थे। अभी हाल ही में कमल हासन ने भी राजनीति में कदम रखा है।

2014 में खुशबू सुंदर ने कांग्रेस ज्वाइन की. कांग्रेस नेता के बतौर वो मुखरता से अपनी बात रखती रही हैं, टीवी डिबेट्स में बड़े मसलों पर पार्टी का बचाव करती रही हैं। सुंदर ने आज सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह ऐसा कुछ नेताओं के ‘अपनी बात थोपने’ और ‘दबाव डालने’ के विरोध में कर रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा सकें

भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू (50) ने कहा कि राष्ट्र के तौर पर अगर आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा सकें। इस बीच कांग्रेस ने दिल्ली में घोषणा की कि सुंदर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद से ‘तत्काल प्रभाव से’ हटाया जाता है।

वहीं तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उनके फैसले से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री सुंदर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को भेजा है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह द्रमुक में थीं।

उन्होंने दावा किया, ‘पार्टी के अंदर शीर्ष स्तर पर कुछ लोग हैं जिनका जमीनी स्तर पर कोई संपर्क या सार्वजनिक पहचान नहीं है, वो अपनी बात थोप रहे हैं और मेरे जैसे लोग जो पार्टी के लिये गंभीरता से काम करना चाहते हैं, उन्हें पीछे किया जा रहा है और दबाया जा रहा है।’

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रणव झा ने एक बयान में कहा, ‘खुशबू सुंदर को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।’ तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने एक बयान में कहा कि वह जिस पार्टी में शामिल होने की मंशा रखती है उसको सुंदर के आने से कोई फायदा नहीं होगा और उनके इस्तीफे से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!