सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि ने सीने में तकलीफ की शिकायत की, इसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है। की तबीयत तब बिगड़ गई, जब वे सुबह अपने जीम में कसरत कर रहे थे। उम्मीद है कि कुछ जांच के बाद को आज ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
बता दें,को लेकर बीते दिनों से चर्चा है कि वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का हिस्सा होंगे। बीते रविवार को जब ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनगड़ से मुलाकात की तो भी इसी चर्चा ने जोर पकड़ा। इसके अगले दिन ने नई दिल्ली में फिरोजशाह कोटला मैदान में अमित शाह के साथ मंच साझा किया था। हालांकि इससे इन्कार करते आए हैं।




