
रायगढ़। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की धूम पूरे प्रदेश भर में मची हुई है, गांव-गांव में विलुप्त होते खेलों को सजोने का काम भूपेश सरकार कर रही है बढ़-चढ़कर ग्रामीण हिस्सा ले रहे हैं इसी बीच एक दुखद खबर घरघोड़ा थाना क्षेत्र के भालूमार से निकल कर आ रही है।
फिर उसके साथी उसे घरघोड़ा अस्पताल ले गए जहां से उसे रायगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। पालीघाट के पास ही उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने जांच की बात कही है लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उसे अचानक बेहोशी जैसा लगने लगा और स्थिति उसकी मौत तक पहुंच गई।
परिवारजनों को स्वेच्छानुदान से 4 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम-भालुमार में कबड्डी खेल के दौरान गिरने से ठंडाराम मालाकार की आकस्मिक मृत्यु की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतक ठंडाराम मालाकार के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इसके अलावा मृतक खिलाड़ी के परिवारजनों को राज्य शासन से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।




