छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मोहला-मानपुर में स्कूलों की छुट्टी – बाकी जिलों में इंतज़ार?


छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रायगढ़, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

वहीं रायगढ़ और बालोद जिलों में अब तक कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है, जिससे अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। लोगों का सवाल है कि क्या प्रशासन हादसे का इंतजार कर रहा है? स्कूल-कॉलेजों में नियमित कक्षाएं चल रही हैं, जबकि कई क्षेत्रों में जलभराव, बिजली आपूर्ति बाधित होने और रास्ते कटने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि रायगढ़ और बालोद जिलों में भी एहतियाती छुट्टी दी जाए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।


राज्य में जारी बारिश के हालात को देखते हुए ज़रूरी है कि प्रशासन सतर्कता बरते और समय रहते निर्णय ले ताकि जान-माल की हानि रोकी जा सके। रेड अलर्ट केवल चेतावनी नहीं, एक चेतावनी के साथ ज़िम्मेदारी भी है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!