छत्तीसगढ़

गाँव के बाजार में ताजी सब्जी खरीदते नजर आए मंत्री भगत…

सीतापुर । खाद्य व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत अभी सरगुजा दौरे पर है और लोगों के बीच जा रहे है। इसी तारतम्य में मंत्री भगत ने विकासखंड बतौली अन्तर्गत ग्राम महेशपुर के बाज़ार से सब्जी खरीदी और बाज़ार में आए हुए स्थानीय लोगों से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री को अपने बीच देख लोग भी अत्यधिक उत्साहित दिखे। मंत्री भगत ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है कि मैं जनता की हर संभव सेवा करूँ।

इसके पश्चात मंत्री भगत ने ग्राम सरमना (विकासखंड बतौली) में अधिकारियों और आम जनता से भेंट कर विकास कार्यों और सुविधाओ का जायजा लिया। लोगों से चर्चा करके शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लिया।

साथ ही ग्राम पंचायत एवं उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम रायकेरा का दौरा कर वहां गतिविधियों का जायज़ा लिया। स्थानीय निवासियों से बात कर उनके अनुभव पूछे। डिजिटल वितरण में जो भी परेशानी हो रही है, उसे तत्काल सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!