छत्तीसगढ़
कवर्धा में ट्रेलर–कंटेनर की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत…

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अगरी के पास बीती रात ट्रेलर और कंटेनर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ट्रेलर रायपुर की ओर से आ रहा था, जबकि कंटेनर मध्यप्रदेश की ओर से रायपुर जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर चालक वाहन में घंटों तक फंसा रहा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे के कारण कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




