छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने पदोन्नत आईएएस अधिकारियों को दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में पदोन्नत हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों को 1 जनवरी 2022 से सेवा के अधिसमय वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-14 में पदोन्नत किया है। इस अवसर पर अंकित आनंद, सी.आर. प्रसन्ना, एलेक्स पॉल मेनन और डॉ. एस.भारती दासन उपस्थित थे।





