छत्तीसगढ़

सारंगढ में चारो जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए

सारंगढ़। विकासखण्ड के चारों जिला पंचायत सदस्यों के लिए कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है। जिसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से घनश्याम मनहर क्रमांक 8 से तुलसी विजय बसंत क्रमांक 9 से अनिका बिनोद भारद्वाज एवं क्रमांक 10 से सीता चिंता पटेल कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार होंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण मालाकार ब्लाक अध्यक्ष पुरूषोत्म साहू जिला महामंत्री संजय दूबे सूरज तिवारी एवं कोसीर ब्लाक अध्यक्ष विष्णु चन्द्रा एवं सारंगढ नगर अध्यक्ष पवन अग्रवाल एव सभी वरिष्ठ कांग्रेस एवं कार्यकर्ताओं की सहमति एवं जिले के कद्दावर मंत्री उमेश पटेल के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है ।आज सभी अधिकृत प्रत्यशियो को लेकर वरिष्ठ नेताओ ने जिला कार्यालय मे बी फार्म के साथ नामांकन पत्र जमा करवाए।

जिसमें जिला महामंत्री संजय दूबे ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू जिला उपाध्यक्ष पवन केजङीवाल राकेश पटेल, राजेश भारद्वाज, नंदकिशोर गोयल शहर अध्यक्ष पवन अग्रवाल कोसीर ब्लाक अध्यक्ष विष्णु चन्द्रा, परमानंद डेन्जारे, जग्गू ठाकुर राकेश तिवारी, लालबहादुर चंद्रा, शेखर रात्रे उपस्थिति रहे।

वही दूसरी ओर आज सारंगढ के प्रमुख चौक चौराहों पर चर्चाओं का दौर जारी है। जिसमें प्रमुखत: बैजन्ती नन्दराम लहरे को टिकट ना मिलने पर उनके बागी प्रत्याशी के रूप में क्षेत्र क्रमांक 7 से चुनाव लड़ने की चर्चा प्रमुख है। यह चर्चा कितनी सही है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!