छत्तीसगढ़रायगढ़

डॉयल 112 के छाल राइनो को ग्राम गंजाईपाली में गर्भवाती महिला के लिये मिला मेडिकल इमरजेंसी का इवेंट….

● गर्भवती महिला के घर तक वाहन नहीं पहुंच पाने से 02‍ किमी खाट में लिटाकर लाये वाहन तक….

● पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से डॉयल 112 वाहन में मितानीन करायी गर्भवती महिला का प्रसव….

● जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य, महिला के परिजन पुलिसकर्मियों को दिये साधुवाद….

रायगढ़ । आज दिनांक 11.01.2022 को थाना छाल अन्तर्गत ग्राम गंजाईपाली में रहने वाली महिला संगीता टोप्पो पति सुनील टोप्पो उम्र 40 वर्ष को लेबर पेन होने से घरवालों ने डॉयल 112 को मदद के लिये कॉल किया गया । शीघ्र ही छाल राइनो में कार्यरत आरक्षक बसंत लकड़ा थाना छाल वाहन चालक हरीश पटेल के साथ कॉलर से सम्पर्क कर ग्राम गंजाईपाली पहुंचे किन्तु कॉलर/गर्भवती महिला का घर स्टाप डैम के उस पार होने के कारण ईआरवी वाहन घर तक नहीं जा सकती थी । तब डॉयल 112 स्टाफ द्वारा घरवालों की मदद से महिला को खाट में लिटाकर करीब 02 किमी तक पैदल चलकर ईआरवी वाहन तक लाये जिसके बाद महिला को ईआवी वाहन में बिठाकर सीएचसी छाल पहुंचाने गंजाईपाली से निकले, रास्ते में महिला को असहनीय पीड़ा होते डॉयल 112 स्टाफ द्वारा वाहन को रोका गया जहां मितानीन द्वारा ईआरवी वाहन में बर्पादा महिला का प्रसव कराया गया, महिला द्वारा स्वस्थ्य बालक को जन्म दी है, जिसे तत्काल पुलिसकर्मियों द्वारा CHC छाल ले जाकर भर्ती कराया गया, दोनों नवजात शिशु व महिला दोनों स्वस्थ्य है । डॉयल 112 स्टाफ की तत्परता को देखते हुए महिला के घरवालों द्वारा उन्हें साधुवाद दिया गया है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!