
सूरजपुर। आखिरकार डेढ़ साल बाद पुलिस ने मौत की गुत्थी सुलझा ही ली। डेढ़ साल से जिस युवती की तलाश पुलिस कर रही थी आज उसका शव जंगल में दफ़न मिला। जानकारी के मुताबिक,बिहारपुर की 21 वर्षीय सोनी साहू का गांव के ही तीरथ यादव नाम के युवक से प्रेम संबंध था। लेकिन सोनी की शादी कहीं और हो गई, जो युवक को मंजूर नहीं थी।
जिसके बाद युवक युवती को अपने साथ घर लेकर आ गया और दोनों साथ रहने लगे। शुरु में तो सब ठीक था लेकिन दो जनवरी 2021 को युवक ने युवती की हत्या कर दी और उसके शव को कपडे में बांध दिया फिर शाम को जंगल ले जाकर उसे दफना दिया। इसके बाद आरोपी ने ही उसके गुम हो जाने की शिकायत दर्ज करा दी थी। लंबे समय तक छानबीन के बाद जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने युवती की हत्या की बात कबूल कर ली और उसी के बताए जगह पर जाने के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया।


