छत्तीसगढ़

सीएम ने तपसी सिंह के घर जमीन पर बैठकर किया भोजन…

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सनावल ग्राम निवासी तपसी सिंह के घर पर उनके साथ जमीन पर बैठकर बड़ी आत्मीयता से भोजन किया। भोजन में रोटी, दाल, चावल, पापड़, लकड़ा चटनी, आम चटनी, भिंडी की सब्जी, सागभाजी, पेहटा और तिलौरी का सेवन किया। मुख्यमंत्री ने की स्थानीय व्यंजन पेहटा और तिल की तिलौरी के स्वाद की तारीफ की। सीएम ने तपसी सिंह से इन्हें बनाने की विधि भी पूछा। चारपाई पर लेट तपसी सिंह के घर में विश्राम भी किया। मुख्यमंत्री, परिवारजनों से मुलाकात कर आंगन की बाड़ी भी देखने गए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!