वीरेंद्र अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बने प्रदेश उपाध्यक्ष

सरायपाली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने प्रदेश में जिला इकाईयों के गठन के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में रथ यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर माह सितम्बर में छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। रथ यात्रा के स्वागत में पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शामिल होने की अपेक्षा की गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ इकाई से जुड़ने के लिए समाज के व्यक्तियों द्वारा गूगल फॉर्म लिंक एवं व्हाट्सएप लिंक का उपयोग कर महासभा को अपनी जानकारी भेजा जा सकता है। छटनी उपरांत जिला पदाधिकारियों के चयन के लिए सूची अनुमोदनार्थ राष्ट्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा।




