आध्यात्मख़बरें जरा हटकरविविध खबरें

कपूर और काली मिर्च का ये टोटका, जो बना देगा आपके सारे बिगड़े काम

ज्योतिष शास्त्र में बड़ी से बड़ी समस्या का हल भी छोटे-छोटे उपायों से निकाला जा सकता है। कुछ टोटके तो ऐसे होते हैं, जो करने के साथ ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे और बेहद आसान से उपाय बता रहे हैं, जो तरक्की में आ रही रुकावटों को दूर करते हैं।

चौराहे पर पूर्व दिशा में मुंह करके खड़े हो जाएं और 5 काली मिर्च के दानों को अपने सिर के ऊपर से वार लें। अब इन दानों को चारों दिशा और एक आसमान की तरफ एक-एक करके फें दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में धन के मार्ग खुलने लगते हैं।

शनि की दशा में व्यक्ति को सभी तरफ से समस्याएं जकड़ लेती है, ऐसे में काले कपडे के अंदर काली मिर्च के दानें और 5-7 एक-एक रूपए के सिक्के बांधकर शनि मंदिर में चढ़ा दें या दान कर दें। ऐसा करने से शनि ढैया और छोटी-मोटी परेशानी तुरंत दूर होने लगेगी।

शत्रुओं का नाश करने के लिए काली मिर्च के दानों को ‘ॐ क्लीं’ बीज मंत्र के जाप के साथ एक-एक करके दक्षिण दिशा में फेंक दें। यह कार्य कोई भी घर का सदस्य कर सकता है। सदस्य के सिर पर उसार कर दक्षिण दिशा में फेंकने से दुश्मन तुरंत ही शांत हो जाएंगे। यह कार्य अमावश्या या विशेषकर दीपावली के दिन हो तो बेहद असरकारक होगा।

नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए

5 ग्राम कपूर, 5 ग्राम हींग और 5 ग्राम काली मिर्च मिलकर उसकी छोटी छोटी गोलियां बना लें। इन अब इन गोलियों को आधी-आधी करके सुबह और शाम में जला दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव तुरंत खत्म हो जाता है।

कार्य सिद्धि

बजरंग बली की पूजा और पाठ करते वक्त पांच लौंग और कपूर को साथ में जलाएं। फिर इसकी भस्म से ललाट पर तिलक कर लें। इससे आपका बड़ा से बड़ा शत्रु भी झुक जाएगा। पूजा पाठ के साथ भगवान को लड्डू का भोग भी लगाएं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!