
जुनवानी। ग्राम जुनवानी में आयोजित एकादशी व्रतोद्यापन यज्ञ के भव्य व दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न होने वाली इस कलश यात्रा में ग्रामवासियों सहित आसपास के श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
यज्ञ आयोजकों के अनुसार, कलश यात्रा धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता और सनातन परंपराओं के निर्वहन का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की उपस्थिति को यज्ञ कर्ताओं के लिए आशीर्वाद स्वरूप माना गया है।
आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह का माहौल है, वहीं यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता की अपील की है।




