Uncategorised

छग विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ रायगढ़ का चुनाव संपन्न

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश्वर पटेल, सचिव दिलीप सिंह राज और कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित…

रायगढ़।14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रायगढ़ क्षेत्र द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों का क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होटल श्री साईं श्रद्धा में सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। इस चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष अभियंता श्रीकांत बडगैय्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय सचिव अभियंता दीपक निकुंज ने किया चुनाव अधिकारी तथा सहायक चुनाव अधिकारी की भूमिका क्रमशः अभियंता प्रांतीय उपाध्यक्ष अविनाश दुबे तथा अभियंता संगठन सचिव राजेंद्र गिरी गोस्वामी ने निभाई । बिजली विभाग रायगढ़ रीजन अंतर्गत रायगढ़, सारंगढ़ और जांजगीर चांपा जिले के लगभग 50 से अधिक सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
चुनाव प्रक्रिया संघ के नियमानुसार आरंभ हुआ और क्षेत्रीय अध्यक्ष पद हेतु सहायक अभियंता लक्ष्मीकांत पटेल ने कनिष्ठ अभियंता महेश्वर पटेल का नाम प्रस्तावित किया जिसके समर्थन में उपस्थित सभी अभियंताओं ने करतल ध्वनि से सहमति प्रदान किया और इस तरह निर्विरोध रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष पद हेतु कनिष्ठ अभियंता महेश्वर पटेल चयनित किए गए। इसी प्रकार क्षेत्रीय सचिव पद हेतु चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए प्रांतीय संयुक्त सचिव कनिष्ठ अभियंता राहुल सिंह ने कनिष्ठ अभियंता दिलीप सिंह राज का नाम प्रस्तावित किया और सभा अभियंताओं ने करतल ध्वनि से सहमति प्रदान किया और क्षेत्रीय सचिव के रूप में दिलीप सिंह राज चयनित हुए। पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष कनिष्ठ अभियंता सुरेश गुप्ता को ही एकमत के साथ पुनः कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय संगठन सचिव शैलेन्द्र कुमार दुबे सहित दुर्ग, अंबिकापुर के अभियंता मंच पर उपस्थित रहे।


इस प्रकार क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से चयन पश्चात क्षेत्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहायक अभियंता खीरेंद्र पटेल,उपाध्यक्ष अभियंता श्रीमती रेजिना चौहान, योगेश मेहर, कमलेश नेताम, कनिष्ठ अभियंता मदन नायक और राजेंद्र शुक्ला, संरक्षक द्वय सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार अरिल्ले, सहायक अभियंता मनोज पटेल, क्षेत्रीय उपसचिव सहायक अभियंता अशोक नायक, सचिन केरकेट्टा, कनिष्ठ अभियंता सौरभ कश्यप, त्रिलोक चंद्र पटेल, दुर्गेश जाटवर, क्षेत्रीय प्रचार सचिव कनिष्ठ अभियंता संदीप साहू तथा प्रवीण कुमार , क्षेत्रीय सह सचिव सहायक अभियंता हेमचरण पटेल, राजेश देवांगन तथा अतिरिक्त सचिव के रूप में कनिष्ठ अभियंता कुमारी पूजा जांगड़े एवं कुमारी पूजा टोपनो को चयनित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रांतीय विधि सलाहकार सहायक अभियंता अमीरउल्लाह खान ने किया।

    प्रांतीय अध्यक्ष बड़गैंया ने बताया कि कंपनी के अव्यावहारिक नीतियां जैसे स्थानीय युवाओं से रोजगार छीनने का काम कर रही कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता में पदोन्नति की प्रतिशत को घटाकर 70%से 40% करने के आदेश का विरोध में सभी अभियंताओं में आक्रोश व्याप्त है। कंपनी में OPS लागू किए जाने, कर्मचारी/ अधिकारियों की रिक्त पदों पर तथा नए पद सृजन करते हुए भर्तियां किए जाएं। कर्मचारी अधिकारियों को सोलर स्थापना की बाध्यता से बाहर रखते हुए सालों से मिल रही विद्युत खपत पर 50% की छूट को समाप्त करने, स्थानीय स्तर पर संसाधनों की पर्याप्त मात्रा में भंडारण जिससे कि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत प्रदाय किया जा सके, जैसे अनेक महत्वपूर्ण जनहितकारी मुद्दे पर संघ अपनी लड़ाई लड़ रही है और आगे भी संघ को मजबूती प्रदान करने प्रदेश के आठ रीजन में क्षेत्रीय स्तर पर कार्यकारियों का गठन करने की कड़ी में आज रायगढ़ रीजन जिसमें की रायगढ़ और जांजगीर चांपा वृत्त शामिल हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में कनिष्ठ अभियंता महेश्वर पटेल तथा क्षेत्रीय सचिव के रूप में कनिष्ठ अभियंता दिलीप सिंह राज को निर्विरोध रूप से चयनित किया गया है। तथा कोषाध्यक्ष के रूप में कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार गुप्ता को चयनित किया गया है।

    Show More

    Gopal Krishna Naik

    Editor in Chief Naik News Agency Group

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!