Uncategorised

नन्देली में मां महालक्ष्मी पूजन सह देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन 27 नवम्बर से…

आप भी आएं और पड़ोसी यों को भी लेकर आएं

नन्देली। ग्राम नन्देली में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम एक बार फिर सजने जा रहा है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामवासियों के सहयोग से मां महालक्ष्मी पूजन सह संगीतमय देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन 27 नवम्बर से प्रारंभ हो रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देवी महिमा, योग दर्शन, पौराणिक प्रसंगों एवं दिव्य कथाओं के माध्यम से श्रद्धालु भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

आयोजन के पहले दिन 27 नवंबर, गुरुवार को दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके उपरांत मूर्ति स्थापना और रात्रि में लक्ष्मी पुराण का पाठ होगा।

28 नवंबर से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक देवी भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन होगा। कथावाचक पं.ब्रजेश तिवारी जी महाराज (खैरमुड़ा) देवी आराधना, शक्ति उपासना और देवी महिमा का वृतांत प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार क्रमशः —

  • 29 नवंबर, शनिवार: योग दर्शन, सर्प यज्ञ
  • 30 नवंबर, रविवार: सुदर्शन एवं शशीकला कथा
  • 01 दिसंबर, सोमवार: महिषासुर वध, एकावली कथा
  • 02 दिसंबर, मंगलवार: हरिश्चंद्र कथा
  • 03 दिसंबर, बुधवार: शिव–पार्वती विवाह
  • 04 दिसंबर, गुरुवार: गंगा, तुलसी महिमा एवं गौतम कथा
    (प्रातः पूजन, हवन, सायं पूजन पश्चात पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा)
  • 05 दिसंबर, शुक्रवार: मूर्ति विसर्जन

इस नौ दिवसीय आयोजन में यज्ञ-पुरोहित के रूप में पं. श्री गणेश जी महाराज (बरपाली) अपनी सेवाएं देंगे, जबकि मूर्तिकला निर्माण का कार्य शोभाराम निषाद भीगो सिदार (ननकी) द्वारा किया गया है। कथा व पूजा स्थल डीपापारा नन्देली में निर्धारित किया गया है।

ग्रामवासियों ने बताया कि यह आयोजन ग्राम की सामूहिक श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर मां महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें।

– समस्त ग्रामवासी, नन्देली

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!