
रायपुर।सक्ति जिला के डभरा तहसील अन्तर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट हादसे को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच के लिए समिति का गठन किया है। हादसे में कई मजदूरों की मौत तथा 50 से अधिक के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, विधायक रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (सक्ति) रश्मि गबेल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष (जांजगीर-चांपा) राजेश अग्रवाल शामिल हैं।
समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों, परिजनों, स्थानीय ग्रामीणों और प्लांट प्रबंधन से बातचीत कर घटना की वास्तविक स्थिति का आकलन करे तथा अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपे।




