
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने कि कामना किए …
खरसिया।सक्ती जिले के डभरा तहसील अन्तर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट से हुई दुर्घटना पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपने सोशल मीडिया पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत श्रमिकों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
https://x.com/i/status/2044100497926414365
विधायक ने हादसे को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए घायलों को तत्काल उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा में इस प्रकार की चूक अस्वीकार्य है और यह राज्य के औद्योगिक तंत्र पर सवाल खड़ा करती है।
उमेश पटेल ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्लांट प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने और तत्काल जांच समिति गठित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों की पहचान कर श्रम कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
खरसिया विधायक पटेल ने हादसे को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए घायलों को तत्काल उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा में इस प्रकार की चूक अस्वीकार्य है और यह राज्य के औद्योगिक तंत्र पर सवाल खड़ा करती है।

विधायक उमेश पटेल ने मामले में सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए प्लांट प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने और तत्काल जांच समिति गठित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदारों की पहचान कर कानूनों के तहत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।




