खरसियाछत्तीसगढ़

खरसिया सड़क हादसा: जेसीबी दुर्घटना में पद्मावती हाॅस्पिटल के कर्मचारी की मौत…


खरसिया।हालाहुली मार्ग पर 14 अप्रैल की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में पद्मावती अस्पताल के कर्मचारी धनीराम यादव की मृत्यु हो गई। जेसीबी वाहन से हुई टक्कर के बाद उन्हें हाॅस्पिटल ले जाया जा रहा था,किंतु नियति को कुछ और मंजूर था घायल युवक रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मिडिया को मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित जेसीबी वाहन ध्रुव ट्रेडर्स (रायगढ़) का है, जिसे रायपुर निवासी गौरव अग्रवाल द्वारा किराये पर संचालित किया जा रहा था। दुर्घटना के उपरांत मृतक के परिजनों एवं वाहन पक्ष के बीच सहमति बनी, जिसके तहत मृतक की पत्नी सेवती यादव को ₹51 हजार नगद तथा ₹7 लाख की राशि आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान की गई।

मदनपुर के युवा साथीयों ने बताया कि इस संवेदनशील परिस्थिति में खरसिया विधायक उमेश पटेल की सक्रियता और मानवीय हस्तक्षेप उल्लेखनीय रहा। उनके सहयोग से पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक संबल प्राप्त हुआ,जिसने शोकाकुल परिवेश में एक सहारा प्रदान किया। स्थानीय स्तर पर उनके इस संवेदनशील और उत्तरदायी प्रयास की सराहना की जा रही है।

घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों के संचालन को लेकर पुनः गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!