रायगढ़विविध खबरें

गोपाल,सुदर्शन,गोपी,गौरी गंगा,नंदा को मातृत्व शोक…

नंदेली।ग्राम नंदेली की माटी उस समय मौन हो गई, जब श्रीमती खेमकुंवर भोला राम पटेल ने बुधवार,15 अप्रैल 2026 को अचानक इस संसार से विदा ले लीं। यह आकस्मिक वियोग केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे  पटेल परिवार सहित ग्राम को शोक में डुबो देने वाला क्षण बन गया।


अपने पीछे वे तीन पुत्र -पुत्रियों—गोपाल,सुदर्शन,गोपी चंद पटेल,श्रीमती गौरी श्रीमतीगंगा श्रीमतीनंदा पटेल नाती-नतनीन श्रीमती रिना तारकेश्वर,राम बिहारी,पल्लवी शुभम,सहित एक स्नेहसिक्त परिवार छोड़ गई हैं, जिनकी आँखों में अब स्मृतियों का अथाह सागर उमड़ पड़ा है। एक स्नेहमयी माँ, समर्पित परिवार की आधारशिला का यूँ अचानक चले जाना,अपूरणीय क्षति के रूप में महसूस किया जा रहा है।
गुरुवार 07:30बजे ग्राम नंदेली के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार नम आँखों और भारी मन से संपन्न होगा।


अखिल भारतीय अघरिया समाज,खरसिया इकाई के संरक्षक सदस्य,पदाधिकारियों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!