सड़क हादसा:पद्मावती हॉस्पिटल कर्मी की मृत्यु, एक गंभीर घायल…
औद्योगिक हादसे के घायलों का हाॅस्पिटल में इलाज करने वाला कर्मी कुछ घंटे पश्चात सड़क हादसे में मृत्यु …
खरसिया।खरसिया क्षेत्र से दु:खद समाचार निकल कर आ रहा है कि ढलती शाम को हालाहुली सड़क हादसे में पद्मावती हॉस्पिटल में कार्यरत एक कर्मचारी की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल और जेसीबी के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में सारंगढ़ क्षेत्र निवासी धनीराम यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई,जबकि तिऊर निवासी प्रकाश निषाद गंभीर रूप से घायल हैं,जिनका उपचार हॉस्पिटल में जारी है।
बताया जा रहा है कि संबंधित जेसीबी रेलवे की लाइन मिट्टी-मुरुम के निर्माण कार्य में लगी हुई थी। पुलिसिया जांच-पड़ताल पश्चात स्पष्ट हो पाएगा आखिर किन परिस्थितियों में हादसा हुआ।
घटना के बाद खरसिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



