छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई ,हादसे में बरमकेला के युवक की मौत….

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा से एक छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो लोगों को चोटे आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकंडा पुलिस मार्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

रायगढ़ जिले के कुरंगपाली बरमकेला निवासी विष्णु प्रसाद डक्सेना(18) राधिका विहार में किराए की मकान में रहते हैं। वे यहा कोचिंग कर रहे हैं। सोमवार की रात 12 बजे वे राधिका विहार से अपने दोस्तों शशि और दुष्यंत को छोड़ने के लिए सोनगंगा कालोनी की ओर जा रहे थे। बबला पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर पर जा टकराई। इससे तीनों बाइक समेत गिर गए।

हादसे में विष्णु के सिर पर गंभीर चोटे आई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुष्यंत के भी सिर में गंभीर चोटे आई है। शशि भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। मंगलवार की सुबह स्वजन की मौजूदगी में पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने इसकी शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!