छत्तीसगढ़जिला परिक्रमाबिलासपुर

सड़क दुर्घटना में निगम के चालक की मौत….

बिलासपुर – काम से अपने घर लौट रहे निगमकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी है। सोमवार को मृतक के स्वजन के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीपत थाना प्रभारी आरके सोरी ने बताया कि घटना रविवार शाम चार बजे की है।
जांजगीर जिले के बलौदा निवासी विकास यादव(27 वर्ष) नगर निगम बिलासपुर में वाहन चालक थे। रविवार की सुबह ड्यूटी के बाद वे बाइक से अपने घर बलौदा जा रहे थे। वे सीपत और गुड़ी के बीच लिमहाई तालाब के पास पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे में बाइक सवार निगमकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले दस्तावेज से पहचान की। इसके बाद शव को अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई है। सोमवार की सुबह उनके आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जाता है कि मृतक के पिता राजकुमार आटो चलाते हैं। युवक शहर में ही बंधवापारा में किराए का मकान लेकर रहता था। वह अक्सर बलौदा स्थित अपने पैतृक घर चला जाता था।
शव देखकर गुजरते रहे लोग
घटना के बाद शव देखकर लोग वहां से गुजरते रहे। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। घटना के आधे बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान के बाद शव को अस्पताल में रखवाया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!