छत्तीसगढ़रायगढ़

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकुमार अग्रवाल के प्रतिमा का हुआ अनावरण…

रायगढ़। रायगढ़ के माटी पुत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक जननायक रामकुमार अग्रवाल जी का प्रतिमा का अनावरण हुआ।

गांधीवादी चिंतक एवं एकता परिषद के संस्थापक पी वी राजगोपाल के करकमलों से रामकुमार अग्रवाल का प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इस दौरान स्व. रामकुमार अग्रवाल के पुत्र डॉ. दुलीचंद अग्रवाल, डॉ. रामकुमार अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, डॉ. राजू अग्रवाल सहित उनका पूरा परिवार के साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में स्व. अग्रवाल का प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इस दौरान भारी भरकम भीड़ में जोशीले नारों के साथ रामकुमार अमर रहे अमर रहे के जयकारों पूरा चौक पूरा चौक गूंज उठा। इस दौरान उमड़ी भीड़ के कारण घंटो तक जाम की स्थिति बनी रही।

कार्यक्रम में पहुंचे एकता परिषद के संस्थापक पी व्ही राजगोपाल ने कहा है कि सिर्फ प्रतिमा की स्थापना करने से कुछ नहीं होगा। हमें गांधीवादी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ना होगा। जनसंगठनों को अब अपने आंदोलन के तौर तरीके को बदलना होगा, जहां संवाद करने की आवश्यकता है वहां संवाद करना होगा और जहां आंदोलन की जरूरत है वहां आंदोलन खड़ा करना होगा।

दरअसल मंगलवार को रायगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक रामकुमार अग्रवाल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम था। गांधीवादी विचारक व एकता परिषद के संयोजक पी वी राजगोपाल ने प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने कहा स्व रामकुमार अग्रवाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अलावा लम्बे समय तक रायगढ़ के विधायक रहे। गांधीवादी विचारधारा को मानने वाले स्व रामकुमार अग्रवाल ने जिले में औद्योगिक शोषण का विरोध व आदिवासियो के हित मे लिए संघर्ष में ही अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। पीवी राजगोपाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जनसंगठनों के आंदोलनों को आज की सरकारें कुचलने का काम कर रही है। जनशक्ति के ऊपर राजशक्ति प्रबल हो रही है। यह जनसंगठनों के संघर्ष का ही परिणाम है कि वन अधिकार नियम, भूमि अधिग्रहण, पेशा कानून लागू हुआ लेकिन जमीनी स्तर पर इन कानूनों का क्रियान्वयन सही रूप से नही हो रहा है। जनसंगठनों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। अब जनसंगठनों को आंदोलन के तौर तरीके में बदलाव लाना होगा।

रामकुमार अग्रवाल जी के प्रतिमा अनावरण के अवसर पर रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, ओपी चौधरी, डॉ. जवाहर नायक, महापौर जानकी काटजू, शिव शरद पाण्डेय, वासुदेव शर्रमा, गणेश कछुवाहा, गुरूपाल भल्ला, अनिल शुक्ला, अफजल खान, वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया, शेख काजिम, रामचंदर शर्मा, प्रो. अंबिका वर्मा, नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, सुषमा खलको, सुभाष पाण्डेय, कौशलेष मिश्रा, निर्मल अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, कमलेश रतेरिया, कौशल गुप्ता, गौरीशंकर गोयल, विष्णु प्रसाद गुप्ता, गोविद अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, सुगमचंद फरमानिया, घनश्याम वकील, पल्लू बेरीवाल, कविता बेरीवाल, प्रकाश निगानिया, नरेन्द्र रतेरिया, प्रफूल अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में शहरवासी गणमान्य नारिक, पत्रकार, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!