छत्तीसगढ़रायगढ़

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने झंडा दिवस पर कलेक्टर को लगाया फ्लैग

सैनिकों के  सम्मान व उनके परिवारजनों की सहायता के लिए 7 दिसम्बर को मनाया जाता है झंडा दिवस

रायगढ़ । आज सशस्त्र झंडा दिवस के मौके पर कलेक्टर भीम सिंह को सेना के रिटायर्ड कमांडर एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  अशोक कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर सशस्त्र सेना के झंडे की प्रतिरूप वाला बैच लगाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर  भीम सिंह ने आये हुए रिटायर्ड सैन्य कर्मियों के माध्यम से सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस देश के लिए सेना का योगदान अतुलनीय है। सैनिक देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दे देते है उनके  प्रति सम्मान प्रकट करने व उनके परिवारजनों की सहायता के लिए झंडा दिवस के रूप में आम जनता के पास एक बेहतरीन अवसर होता है।


गौरतलब है कि 7 दिसम्बर 1949 से पूरे भारत में प्रतिवर्ष झंडा दिवस मनाया जाता है जो भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए भारत की जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। गहरे लाल, नीले और आसमानी रंग की स्टीकर को लगाकर लोगों से उनकी स्वेच्छा अनुसार राशि एकत्रित कर झंडा दिवस कोष में जमा कर दी जाती है। संग्रहित धन का उपयोग युद्ध के दौरान हुई जन हानि, युद्ध में शहीद हुये सैनिकों की विधवाओं, युद्ध के दौरान दिव्यांग सैनिकों व उनके परिवार के कल्याण एवं सेवा निवृत्त सेनिकों और उनके परिवार के कल्याण के लिए खर्च की जाती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!