देश /विदेश

Salman Khan और Amitabh Bachchan टीवी इंडस्ट्री के हैं सबसे महंगे होस्ट, Shahrukh Khan को छोड़ा पीछे

सलमान छोटे पर्दे पर शो को होस्ट करने के लिए लेते है करोड़ो रुपए. वहीं अमिताभ बच्चन भी टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे होस्ट हैं.

आजकल बॉलीवुड के सितारे फिल्मों से ज्यादा छोटे पर्दे पर काम करना पसंद कर रहे हैं और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सितारे फिल्मों से ज्यादा छोटे पर्दे पर कमाई करते हैं. इसमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे कई नाम शामिल हैं.

बॉलीवुड के कई स्टार छोटे पर्दे पर शो को होस्ट करते नज़र आते हैं और अपनी फीस करोड़ो में चार्ज करते हैं. आपको बता दें, ये सितारे फिल्मों से ज्यादा छोटे पर्दे पर कमाई करते हैं जिसमें से सलमान खान, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम शामिल है. लेकिन सलमान खान और अमिताभ बच्चन ने शाहरुख खान को अपनी फीस के चलते पीछे छोड़ दिया है.

सलमान खान

https://www.instagram.com/p/CHj3uoTlK_i/?utm_source=ig_web_copy_link

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सलमान खान जो कई सालों से बिग बॉस शो को हर साल होस्ट करते नज़र आते हैं. इन दिनों सलमान बिग बॉस सीजन 14 को भी होस्ट कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस शो को करने के लिए सलमान खान 14 करोड़ रुपए लेते हैं.

अमिताभ बच्चन

https://www.instagram.com/p/CIJTSqoh9va/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं बात करें अमिताभ बच्चन की तो उन्हें कौन बनेगा करोड़पति से करीब के शो को होस्ट करने के लिए भी मोटी रकम मिलती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ बच्चन को पूरे शो को होस्ट करने के लिए लगभग 180 करोड़ रुपए मिलते हैं. अमिताभ बच्चन शो को कई सालों से लगातार होस्ट कर रहे हैं.

शाहरुख खान

https://www.instagram.com/p/CKWAo0zF2XR/?utm_source=ig_web_copy_link

शाहरुख खान ने कभी टेलीविजन से ही अपने कॅरियर की शुरूआत की थी. उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के तीसरे सीजन और टीवी शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं?’ जैसे शो होस्ट किए हैं. साल 2011 में उन्होंने कलर्स चैनल पर शो ‘जोर का झटका’ भी होस्ट किया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शो के लिए उन्हें करीब 45 करोड़ रुपए मिलते थे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!