ख़बरें जरा हटकरछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने केलो प्रवाह वेब पोर्टल एवं ऐप्प का किया विमोचन एवं शुभारम्भ…

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने केलो प्रवाह वेब पोर्टल एवं ऐप्प का किया विमोचन एवं शुभारम्भ…

नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा नवमी के दिन छत्तीसगढ़ का प्रतिष्ठित अखबार दैनिक केलो प्रवाह का डिजिटल रूप केलो प्रवाह वेब पोर्टल एवं एंड्रॉइड ऐप्प का आज ग्राम नन्देली में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने विमोचन करते हुए शुभारंभ किया। मंत्री उमेश पटेल के गृह ग्राम नंदेली में आयोजित विमोचन एवं शुभारंभ कार्यक्रम बेहद सादगीपूर्ण तरीके से पूर्ण हुई। इस अवसर पर मंत्री उमेश पटेल के प्रतिनिधि एवं छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सदस्य दिलीप पाण्डेय एवं आईबीसी 24 के सीनियर कारेस्पांडेंट अविनाश पाठक उपस्थित रहे।
मंत्री उमेश पटेल का हेमन्त थवाईत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिवादन
कार्यक्रम की शुरुआत केलो प्रवाह ग्रुप के कार्यकारी संपादक एवं प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने मंत्री उमेश पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। आईबीसी 24 के सीनियर कारेस्पांडेंट अविनाश पाठक ने मंत्री उमेश पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया तो वहीं
आईबीसी 24 के सीनियर कारेस्पांडेंट अविनाश पाठक ने पटेल को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। केलो प्रवाह वेब पोर्टल के सह संपादक विकास पाण्डेय ने मंत्री उमेश पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सदस्य दिलीप पाण्डेय का अभिवादन किया।

स्वागत व अभिवादन के पश्चात मंत्री उमेश पटेल ने विधिवत केलो प्रवाह वेब पोर्टल एवं ऐप्प का विमोचन किया और उनके निर्देश पर दिलीप पाण्डेय, हेमंत थवाईत, अविनाश पाठक, दीपक अग्रवाल ,सन्नी ठाकुर विकास पाण्डेय, तारा श्रीवास, प्रशांत ठाकुर एवं पूरी टीम ने केलो प्रवाह वेब पोर्टल एवं एंड्रॉइड ऐप्प का विमोचन व शुभारंभ किया। मंत्री उमेश पटेल के हाथों विमोचन होते ही उपस्थित केलो प्रवाह की पूरी टीम ने तालियों के साथ इस सुनहरे पल का स्वागत किया। वेब पोर्टल के शुभारंभ व विमोचन पश्चात हेमन्त थवाईत ने मंत्री उमेश पटेल का मुंह मीठा करा उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंत्री उमेश पटेल ने केलो ग्रुप के कार्यकारी संपादक हेमंत थवाईत एवं केलो प्रवाह परिवार को वेब पोर्टल एवं एंड्रॉइड ऐप्प के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अपने मोबाइल पर उन्होंने प्ले स्टोर से केलो प्रवाह ऐप्प डाउनलोड कर इसकी शुरुआत की।
केलो प्रवाह वेब पोर्टल की टीम दिखी उत्साहित

केलो प्रवाह वेब पोर्टल के सह संपादक विकास पाण्डेय एवं उनकी यंग टीम उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के सदस्य दिलीप पाण्डेय केलो प्रवाह के कार्यकारी संपादक एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत,अविनाश पाठक से मिलकर बेहद हर्षित व उत्साहित हुए। इस अवसर पर टीम के प्रत्येक सदस्यों ने मंत्री उमेश पटेल को पुष्पगुच्छ से अभिवादन किया तो वहीं इस सुनहरे पल की स्मृति स्वरूप जीवंत पौधा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दिन के सुनहरे यादों को संजोने के लिए रायगढ़ के प्रोफेशनल फोटोग्राफर प्रकाश त्रिवेदी ने कार्यक्रम की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद किया।
विमोचन अवसर पर इनकी रही उपस्थिती
इस अवसर पर केलो प्रवाह ग्रुप के कार्यकारी संपादक एवं रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत, आईबीसी 24 के सीनियर कारेस्पांडेंट अविनाश पाठक, कांग्रेसी नेता दीपक अग्रवाल, विकास पाण्डेय, जिला कांग्रेस प्रवक्ता तारा श्रीवास, सन्नी ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, निमेश पाण्डेय, आशुतोष पटेल, हितेश्वर पटेल, यामेश जायसवाल, गिरीश राठिया, गोपाल पटेल,प्रकाश त्रिवेदी उपस्थित रहे।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!