रासेयो शिविर में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

रासेयो शिविर में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

खोखरा विशेष शिविर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर,

490 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ,

तारापुर हायर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर ग्राम खोखरा में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल पहुंचकर यहां चल रहे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ग्रामवासी एवं शिविरार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा आयोजकों सहयोगियों एवं स्वयंसेवियों का सम्मान भी किए । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने विशेष शिविर आयोजन के लिए तारापुर विद्यालय एनएसएस परिवार एवं नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण हेतु संजीवनी नर्सिंग होम रायगढ़ तथा समस्त आयोजकों को विशेष रूप से बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा और समर्पण की भावना एवं कर्तव्य निर्वहन की शिक्षा देती है। श्री पटेल ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि रायगढ़ के संजीवनी नर्सिंग होम अपनी निशुल्क चिकित्सा सेवा विभिन्न गांव में देकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। इस अवसर पर संजीवनी नर्सिंग होम में सेवा दे रहे जिला के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. केदारनाथ पटेल तथा टिल्लू मेमोरियल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुबोध टीबरीवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद अग्रवाल, रोटेरियन बिहारी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल नीरज गुप्ता एवं बलवीर टुटेजा मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला के सचिव गोपाल अग्रवाल खोखरा के सरपंच प्रतिनिधि मकरध्वज पटेल, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ पुसौर तहसील अध्यक्ष अरविंद पटेल, शिक्षक अशोक पटेल,योगेश पटेल प्रधान पाठक मनोज उपाध्याय, स्वास्थ्य विभाग के पुरुषोत्तम पटेल,कांवरिहा से वीरेंद्र पंडा, ग्राम तेलीपाली से चंद्रपाल पटेल, दिलेश्वर बघेेेल,आकाश सिदार, मधुसूदन पटेल, स्काउट गाइड के जिला पदाधिकारी विकास तिवारी,चित्रसेन पटेल एवं अन्य पदाधिकारी, प्रतिष्ठित कांग्रेसीजन, गणमान्य नागरिकों की भी विशेष उपस्थिति रही।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ प्रातः काल 10:00 बजे संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल,डॉ. केदारनाथ पटेल द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं स्वर्गीय टिल्लू अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सरपंच प्रतिनिधि मकरध्वज पटेल ने खोखरा ग्राम को राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर हेतु चयन किए जाने के लिए तारापुर रासेयो परिवार का विशेष रूप से आभार प्रकट किया तथा सभी सहयोगियों को भी अपने ग्राम पंचायत की ओर से धन्यवाद दिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी भोजराम पटेल ने नि:शुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण के लिए टिल्लू मेमोरियल रायगढ़ तथा रोटरी क्लब आफ रायगढ़ ग्रेटर, संजीवनी नर्सिंग होम , भारत स्काउट एंड गाइड के साथ ग्राम पंचायत खोखरा को विशेष सहयोग हेतु धन्यवाद दिया गया।
शिविर में 500 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ :
टिल्लू मेमोरियल रायगढ़ द्वारा आयोजित तारापुर विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर खोखरा में निःशुल्क चिकित्सा वितरण के अंतर्गत 490 लोगों ने अपना पंजीयन कराते हुए निशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण का लाभ उठाया वहीं लगभग दो दर्जन लोगों को बुढ़ापे की सहारा छड़ी एवं एक दर्जन लोगों को श्रवण यंत्र निशुल्क प्रदान किया गया लगभग एक सौ लोगों का निशुल्क रक्त परीक्षण किया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर में ग्राम खोखरा के अतिरिक्त आसपास के गांव से भी भारी संख्या में ग्रामीणों ने अपना चिकित्सा उपचार कराया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं :- राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में संपन्न हुए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, छाती रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ एवं फिजियोथैरेपिस्ट, सलाहकार चिकित्सक मिलाकर लगभग एक दर्जन चिकित्सकों ने अपनी नि: शुल्क सेवाएं दी
गोपाल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भेंट किया कलम : विशेष शिविर के अवसर पर पहुंचे रायगढ़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला के सचिव गोपाल अग्रवाल द्वारा समस्त शिवरार्थियों को विशेष पेन देकर प्रोत्साहित किया गया एवं भविष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया ।AD




