
रायगढ़ । नगर पालिक निगम रायगढ़ में पिछले ढाई माह में राजस्व का खासा इजाफा हुआ यदि हम मदवार जानकारी को माहवार आंकलन करते हैं तो कुल 4 करोड़ 19 लाख 45 हजार 171 रुपए,का आए प्रदर्शित होता है और यह ढाई माह पर इतने आय का आवक निश्चित ही नगर निगम आयुक्त की कार्य क्षमता का सकारात्मक परिणाम है जिसे नकारा नहीं जा सकता,और इसके पीछे जिला कलेक्टर के सफल निर्देशन ने मजबूती प्रदान की।
ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम रायगढ़ में 1 जून को नवनियुक्त आयुक्त आशुतोष पांडे ने जॉइन किया
और सकारात्मक सोच एवम कार्यक्षमता से रायगढ़ निगम के राजस्व का आय करोड़ों में वृद्धि हुई, और एक अधिकारी की यही जिम्मेदारी होती है,कलेक्टर भीम सिंग के सफल निर्देशन में आयुक्त आशुतोष पांडेय ने निगम क्षेत्र में कार्य करने हेतु कार्य योजना बनाना और एक के बाद एक कार्यों को अमलीजामा पहनाया सर्वप्रथम विभाग वार अधिकारियों की बैठक लेकर उन विभागों से प्राप्त होने वाले राजस्व को फोकस किया क्योंकि अर्थ से कार्यों को गति दी जा सकती है निगम के कमिश्नर ने संपत्ति कर समेकित कर जलकर दुकान किराया भवन निर्माण के शुल्क के लिये निकाय अंतर्गत रहवसियों को जागरूकता के साथ डिफाल्टरों की सूची भी प्रकाशित कराया,मास्क मार्शल अभियान द्वारा भी जागरूकता के साथ फाइन कराया, इसके साथ लॉकडाउन फाइन,महासफाई अभियान द्वारा वार्डो का निरीक्षण कर कचरा फाइंन आदि से निगम की राजस्व आय बढ़ी,
माहवार आंकड़े अंतर्गत 3 महीनों में संपत्तिकर-11430665,समेकितकर-3074871,जलकर-4485872,दुकान किराया-3145323,भवन निर्माण-12562566,अन्य-6906934,मास्क-257390,लाकडाउन फ़ाईन-60250,लाकडाउन कचरा फ़ाईन-21300,कुल योग-41945171 रु का राजस्व प्राप्त हुआ।
जिस तरह से निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है आयुक्त के कार्य क्षमता का बोध होता है।
आयुक्त आशुतोष पांडे से संपर्क कर इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा मैं रायगढ़ निगम में दिनांक 1 जून को ज्वाइन किया उसके बाद जिले के कलेक्टर भीम सिंग सर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कार्य योजना बनाकर विभाग वार अधिकारियों को कार्यों के संपादन हेतु निर्देशित किया।सभी ने जिम्मेदारी पूर्ण अपने दायित्व का निर्वहन किया कर्मचारियो का उत्साहवर्धन हुआ जिससे राजस्व में बढ़ोतरी हुई।




