कोरबाछत्तीसगढ़

एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति से सिलाई मशीन और कूलर का किया वितरण…

कोरबा । एनटीपीसी कोरबा की मैत्री महिला समिति ने मैत्री बंधन कार्यक्रम के तहत सिलाई मशीन और कूलर का वितरण किया गया। यह वितरण निवेदिता बसु, अध्यक्षा, मैत्री महिला समिति के कर कमलों से हुआ।

बालक बालगृह दर्री को कूलर और ग्रामीण महिलाओं को समिति से सिलाई मशीन वितरित की गयी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं उनके कौशल विकास के लिए मैत्री महिला समिति से ये सतत प्रयास किया गया।

उल्लेखनीय है कि परियोजना प्रभावित ग्राम छुरीखुर्द के महिलाओं को सहयोगी संस्था छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केन्द्र (सेडमैप) कोरबा से सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया गया था।

बालगृह दर्री में हुए वितरण कार्यक्रम में निवेदिता बसु ने बालकों के उज्ज्वल भविष्य और अच्छे कार्य करने के लिए अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए संस्था के अनुकरणीय पहल प्रशंसा की और अपनी शुभ कामनाएँ दीं।

कार्यक्रमों में मैत्री महिला समिति के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!