नशे में टुन्न पिकअप चालक ने मजदूरों को रौंदा, 1 की मौत और दूसरे की हालत गंभीर…

जांजगीर। जिले में बीते मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत पिकअप चालक ने दो मजदूरों को रौंद दिया है। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ नैला चौकी क्षेत्र के सरखो गांव में करीब 2 बजे के आसपास बंसीलाल रात्रे (45) और अनिल कंवर (31) सड़क किनारे मजदूरी कर रहे थे। इस बीच एकाएक तेज रफ्तार पिकअप और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाए बाइक और हैंडपंप को भी अपनी चपेट में ले लिया।
उक्त घटना के बाद मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को भागने से पहले पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस बीच सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम भी पहुँच गई। जहाँ डायल 112 की मदद से घायल अनिल को बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने चालक संपूर्ण देवांगन को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर ली है।



