छत्तीसगढ़

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. नायक ने किया महिला हॉकी टीम का स्वागत

रायपुर। अखिल भारतीय सिविल सेवा महिला हॉकी टीम भोपाल में आयोजित नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर रायपुर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पर महिला हॉकी टीम का स्वागत किया गया। महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने भी महिला हॉकी टीम का जोरदार स्वागत किया और पूरी टीम से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि पूरी टीम का बहुत ही बढ़िया प्रयास है छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के बेहतरीन खेल के चलते ये मेडल मिला। डॉ. नायक ने अगले साल गोल्ड मेडल पर कब्जा करने के लिए मोटिवेट किया। छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम ने मेजबानी कर रहे भोपाल की महिला हॉकी टीम को 12–0 से हराकर ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!