ख़बरें जरा हटकरगरियाबंदविविध खबरें

कप्तान पटेल राजिम माघी पुन्नी मेला की सफल आयोजन के लिए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की भूरी भूरी प्रशंसा

राजिम माघी पुन्नी मेला ड्यूटी हेतु 15 जिले से लगभग 800 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तैनात थे

दीगर जिले से ड्यूटी हेतु आए समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा खाना, रहने की व्यवस्था , ड्यूटी एवं अन्य कार्यों के लिए गरियाबंद पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की…

मेला ड्यूटी हेतू आए समस्त राजपत्रित अधिकारियों को मेले का सफल आयोजन के लिए डी.ओ. लेटर के साथ मेमेंटो भेंट किया गया

राजिम माघी पुन्नी मेला के ड्यूटी के दौरान ड्यूटी के साथ-साथ अच्छे कार्य करने वाले 138 अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा पुलिस महानिदेशक के मनसानुरूप चलाए जा रहे “स्पंदन” कार्यक्रम के तहत मेला ड्यूटी हेतु आए समस्त पुलिस जवानों को खुश रहने के दिए टिप्स

गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा राजिम माघी मांगी पुन्नी मेला की सफल आयोजन के लिए डी ब्रीफिंग के दौरान समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की प्रशंसा किए। राजिम माघी पुन्नी मेला में 15 जिलों के लगभग 800 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों तैनात थे। जिनके द्वारा बहुत मेहनत,लगन एवं विश्वास के साथ बहुत ही अनुशासन के साथ ड्यूटी किए जिनकी अथक प्रयास के कारण मेला ड्यूटी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न रही।

दीगर जिले से मेला ड्यूटी हेतु आए समस्त राजपत्रित/अराजपत्रित तथा जवानों के द्वारा मेला ड्यूटी के दौरान खाना रहने की व्यवस्था, ड्यूटी एवं अन्य कार्यों के लिए गरियाबंद पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। पुलिस कप्तान द्वारा मेला ड्यूटी हेतु आए समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों को मेला का सफल आयोजन के लिए डी.ओ. लेटर के साथ मेमेंटो भेंट किए साथ ही साथ राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान ड्यूटी के साथ अच्छे कार्य करने वाले 138 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आगे क्रम में पुरस्कार के इस खुशी के अवसर पर पुलिस कप्तान पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के मनसानुरूप चलाए जा रहे “स्पंदन” कार्यक्रम के तहत ड्यूटी हेतु आए समस्त पुलिस जवानों को खुश रहने के लिए टिप्स।

डी ब्रीफिंग के दौरान समस्त जिलों का बारी-बारी से फीडबैक लिया गया। समस्त जिलों के द्वारा गरियाबंद पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा की इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर राजिम माघी पुन्नी मेला के नोडल अधिकारी के द्वारा समस्त जिलों के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किये।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!