छत्तीसगढ़सरिया

सरिया-शराब रेड कार्यवाही, सोल्ड मोटर सायकल पर अवैध बिक्री के लिये महुआ शराब लाते पकड़े गये दो आरोपी

आरोपियों से 40 लिटर महुआ शराब की जप्ती, सरिया पुलिस की कार्यवाही….

सरिया । दिनांक 05/02/2021 के रात्रि थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मारकंडे के हमराह प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे, मुकेश साहू माइनर एक्ट की कार्यवाही के लिये देहात रवाना हुये थे । ग्राम बोंदा के पास थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति ग्राम टपरदा से बोंदा की ओर मोटर सायकल में महुआ शराब लेकर आ रहे हैं, सूचना पर गवाहों के साथ ग्राम बोंदा बाजार के पास , मेन रोड पर स्टाफ द्वारा नाकेबंदी कर संदेही द्वारा बताये गये ।

सोल्ड मोटर सायकल को रोका गया । मोटर सायकल के पीछे एक युवक सन बोरी जिसके अंदर प्लास्टिक पन्नी में शराब रखे हुये बैठा था । मोटर सायकल चालक शिव सिदार पिता गोप सिंह सिदार उम्र 21 वर्ष एवं पीछे बैठा युवक निर्मल गुप्ता पिता ललित गुप्ता उम्र 19 वर्ष दोनो साकिनान बुनगा थाना पुसौर के कब्जे से 40 लिटर महुआ शराब 8,000 रूपये बरामद हुआ । आरोपियों द्वारा अवैध बिक्री के लिये लेकर आना बताये । आरोपियों से शराब एवं सोल्ड मोटर सायकल होंडा साईन काले रंग का जप्त कर धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!