
रायगढ़। जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शनिवार शाम जारी आदेश में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक,प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम विभागीय कार्यप्रणाली में कसावट लाने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
https://acrobat.adobe.com/id/urn:aaid:sc:AP:66253a8e-eeef-48a2-9a45-a1a969ecf255
पुलिस विभाग के अनुसार स्थानांतरण के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर इसे जिले में पुलिसिंग को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।


